क्या खाने से सिक्स पैक बनता है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 13:54

6 Pack ABS: घर पर एब्स बनाने का आसान तरीका
पुरुष और महिलाएं घर आसानी से 6 पैक एब्स निकाल सकते हैं। एब्स कॉन्ट्रैक्शन, लेग ड्रॉप, हिप लिफ्ट, बोट पोज, रॉकिंग प्लैंक एक्सरसाइज एब्स बनाने के लिए बहुत जरूरी हैं। लेकिन इनका असर देखने के लिए आपको प्रोटीन और हेल्दी फैट्स फूड्स का सेवन करना चाहिए। वहीं, कार्बोहाइड्रेट्स से दूर होने की गलती ना करें।

6 पैक एब्स के लिए नॉन-वेज फूड

एब्स बनाने के लिए वर्कआउट के साथ इन नॉन-वेज फूड्स का सेवन करना चाहिए। जो प्रटीन और हेल्दी फैट्स का बेहतरीन सोर्स हैं।

1. चिकन ब्रेस्ट

2. सैल्मन फिश

3. अंडे

एब्स के लिए जरूरी हैं वेजिटेरियन फूड

एब्स बनाने के लिए सिर्फ नॉन-वेज फूड ही महत्वपूर्ण नहीं हैं। आपको प्रोटीन से भरपूर शाकाहारी फूड की भी जरूरत होती है। जैसे-

4. टोफू

5. फलियां

6. अखरोट, बादाम आदि ड्राई फ्रूट

कार्ब्स को ना भूलें

एब्स की एक्सरसाइज करने के लिए आपको एनर्जी और स्टैमिना की जरूरत पड़ती है। जो कि कार्बोहाइड्रेट्स से मिलती है। आपको एब्स डाइट में हेल्दी कार्ब्स भी शामिल करने चाहिए। जैसे-

केला, सेब, संतरा आदि फल
ब्रॉकली, गोभी, पालक जैसी स्टार्च रहित सब्जियां
आलू, कॉर्न, हरी मटर जैसी स्टार्च वेजिटेबल

पानी को रखें साथ

2014 में हुई एक स्टडी बताती है कि एब्स बनाने के लिए पानी बहुत जरूरी है। पानी पीने से भरे पेट का एहसास होता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जो कि कैलोरी को जल्दी बर्न करके पेट की चर्बी घटाने में मदद करता है।

एब्स डाइट: इन चीजों से रहें दूर

एब्स बनाने के लिए सही फूड्स खाने के साथ नुकसानदायक चीजों से दूर रहना भी जरूरी है। फिटनेस एक्सपर्ट इन चीजों को एब्स वर्कआउट के लिए खराब मानते हैं।

कैंडी, चॉकलेट, केक
स्पोर्ट्स ड्रिंक, सोडा, शराब
व्हाइट ब्रेड, व्हाइट पास्ता
बर्गर, फ्राइस, फ्राइड चिकन, आदि

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info